ब्रेकिंग
मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्ट मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्ट

नीतीश के बाद अब बोले मंत्री श्रवण कुमार, अबकी बार 4 लाख पार

NALANDA: पिछले दिनों नवादा में चुनाव प्रचार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए हुए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी एनडीए के 400 पार वाले नारे को भुनाने की कोशिश

 नीतीश के बाद अब बोले मंत्री श्रवण कुमार, अबकी बार 4 लाख पार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: पिछले दिनों नवादा में चुनाव प्रचार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए हुए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी एनडीए के 400 पार वाले नारे को भुनाने की कोशिश की। लेकिन ‘स्लीप ऑफ टंग’ की वजह से लोकसभा की सीटों की संख्या में एक जीरो वो बढ़ा गए। 400 की जगह अबकी बार 4000 बोल गए। इससे पहले एक चुनावी सभा में नीतीश 4 लाख पार बोल गये थे लेकिन फिर उसमें सुधार करते हुए 4 हजार बोल गये। नीतीश कुमार के इस स्लीप ऑप टंग को लेकर विपक्ष ने उन्हें घेरने की कोशिश भी की। अब उसी तरह का स्लीप ऑफ टंग उनके मंत्री ने कर दिया है। 


बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार की जुबान मीडिया से बातचीत करते समय फिसल गई और वो 400 पार की जगह अबकी पार 4 लाख पार करने लगे। श्रवण कुमार की जुबान प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिसल गयी। कहने लगे कि हम सभी एक मत हैं, किसी को कोई दुविधा नहीं है, इस बार हम सभी चुनाव में फतह करेंगे और 4 लाख पार करेंगे।


इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि तेजस्वी यादव लोगों को नौकरी देने की बात कहकर झूठा प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। जिस विभाग के तेजस्वी यादव मंत्री थे उस विभाग में 6 महीना तक कदम नहीं रखा और कहते हैं कि युवाओं को नौकरी दिया। उनके कलम में इंक नहीं था तो नौकरी कैसे दिए। उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार की सरकार ने 8 लाख लोगों को नौकरी दिया। 10 लाख का वादा किया था वो भी पूरा किया। 10 लाख लोगों को रोजगार देंगे। ग्रामीण विकास के विभाग की ओर से 1 करोड़ 47 लाख जीविका को सहायता समूह से जोड़ा गया।