ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

नीतीश जी, सबसे ज्यादा अंड-बंड तो आप ही बोलते हैं, सच में सठिया गये हैं: उपेंद्र कुशवाहा का सीएम पर तीखा पलटवार

PATNA: राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है-दूसरे को कहते हैं कि अंडबंड बोलता रह

नीतीश जी, सबसे ज्यादा अंड-बंड तो आप ही बोलते हैं, सच में सठिया गये हैं: उपेंद्र कुशवाहा का सीएम पर तीखा पलटवार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है-दूसरे को कहते हैं कि अंडबंड बोलता रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा अंडबंड तो नीतीश कुमार ही बोलते हैं. दरअसल दो दिन पहले नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा पर हमला बोला था. कुशवाहा ने आज उसका जवाब दिया है.


बता दें कि नीतीश कुमार ने कहा था कि कुछ लोगों ने उनके पीछे पड़ कर उनको जनता दल से अलग करा दिया था. अब आजकल वो लोग कहां है. भाग गया कहीं. फिर आया और फिर उसको बनाये. फिर भाग गया. आना चाहता है, हम कहे हैं-न, अब नहीं. हालांकि नीतीश कुमार ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उनकी बातों से साफ था कि वे उपेंद्र कुशवाहा के बारे में बात कर रहे हैं. 


लिहाजा, उपेंद्र कुशवाहा ने उन्हें जवाब दिया है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है “नीतीश जी, वाकई सठिया गए हैं. दूसरे को कहते हैं कि अंडबंड बोलता है. अपने क्या बोलते हैं ? सबसे ज्यादा अंडबंड तो खुद ही बोलते हैं. कौन नहीं जानता है कि वे अभी भी उधर से इधर के जुगाड़ में हैं. क्योंकि आप भी तो अब बुझिए गये हैं न कि लालू जी आपको भी टहला ही रहें हैं. आपको लगता था कि आप उनको टहला दीजिएगा. माल महाराज का, मिर्जा खेले‌ होली !”


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि वे एलान कर चुके हैं कि अब जिंदगी में कभी नीतीश कुमार के साथ नहीं जायेंगे. कुशवाहा कहते रहे हैं कि नीतीश कुमार ने खुद उनको बार-बार बुलाया. नीतीश के कहने पर जब वे जेडीयू में चले गये तो वहां उनके साथ खेल कर दिया गया.

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता