ब्रेकिंग
BIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांट

नीतीश कैबिनेट की साल की पहली बैठक आज, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लग सकती है मुहर

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज साल की पहली कैबिनेट की बैठक बुलाई है। आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगने की संभावना है। मुख्य सचिवालय में शाम

नीतीश कैबिनेट की साल की पहली बैठक आज, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लग सकती है मुहर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज साल की पहली कैबिनेट की बैठक बुलाई है। आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगने की संभावना है। मुख्य सचिवालय में शाम 4:30 बजे से कैबिनेट की बैठक शुरू होगी। साल की पहली कैबिनेट की बैठक में नीतीश मंत्रिमंडल के सभी मंत्री शामिल होंगे।


बता दें कि साल 2022 की आखिरी कैबिनेट की बैठक में सरकार ने कुल सात एजेंड़ों पर मुहर लगाई थी। सरकार के सात फैसलों में प्राइवेट जेट और हेलीकॉप्टर खरीदने का फैसला काफी अहम रहा। सरकार के इस फैसले को लेकर बिहार में खूब राजनीति हुई। विपक्षी दल बीजेपी ने इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने की पुरजोर कोशिश की थी।


बीते 27 दिसंबर को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने नया हेलीकॉप्टर और जेट इंजन विमान खरीदने के फैसले पर अपनी मुहर लगाई थी। सरकारी विमान खराब होने के कारण सरकार को किराए पर विमान लेना पड़ता है, जिसक कारण परेशानियां आ रही है। जिसको लेकर नीतीश कैबिनेट ने नया जेट इंजन वाला विमान खरीदने का फैसला लिया था। सरकार के इस फैसले पर बीजेपी ने सवाल उठाते हुए जमकर हमला बोला था।