ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

निर्विरोध राज्यसभा पहुंचे विदेश मंत्री सहित 11 उम्मीदवार , TMC के 6 और BJP के 5 प्रत्याशी शामिल

DESK: भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर गुजरात से राज्यसभा चुनाव के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गये हैं। इनके साथ-साथ 11 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित किये गये हैं। जिनमें टीए

निर्विरोध राज्यसभा पहुंचे विदेश मंत्री सहित 11 उम्मीदवार , TMC के 6 और BJP के 5  प्रत्याशी शामिल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर गुजरात से राज्यसभा चुनाव के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गये हैं। इनके साथ-साथ 11 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित किये गये हैं। जिनमें टीएमसी के 6 और बीजेपी के 5 उम्मीदवार शामिल हैं। 


बता दें कि 18 अगस्त को राज्यसभा सदस्य के तौर पर एस. जयशंकर का कार्यकाल खत्म हो रहा है। गुजरात में राज्यसभा चुनाव 24 जुलाई को कराए जाने की संभावना जतायी जा रही थी लेकिन अब चुनाव होने से पहले ही विदेश मंत्री जयशंकर समेत बीजेपी के 5 प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिये गये हैं। क्योंकि कांग्रेस पहले ही अपने प्रत्याशी नहीं उतारने का ऐलान कर चुकी है।


बता दें कि 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा में बीजेपी के पास 156 सीटें है वही 17 सीटे कांग्रेस, 5 विधायक आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी के एक और निर्दलीय 3 सीटे है। तीनों निर्दलीय पहले ही सरकार को समर्थन दे चुकी है। गुजरात में भाजपा का स्थिति काफी मजबूत है इसलिए राज्यसभा चुनाव को सिर्फ औपचारिकता माना जा रहा था। 


संख्या बल कम रहने की वजह से ही कांग्रेस राज्यसभा चुनाव के मैदान से बाहर हो गयी थी। अब देश के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर गुजरात से राज्यसभा चुनाव के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गये हैं। टीएमसी के 6 और बीजेपी के 5 उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिये गये हैं टीएमसी नेताओं में डोला सेना, साकेत गोखले, सुखेंदु शेखर रॉय, प्रकाश बारिक और समीरुल इस्लाम शामिल हैं। 

टैग्स