ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

निर्भया के गुनहगार विनय ने खुद को बचाने के लिए किया घायल, क्या फिर टल जाएगी फांसी?

DESK : निर्भया गैंगरेप के दरिंदों को फांसी के फंदे पर लटकाने के लिए नया डेथ वारंट जारी हो किया जा चुका है. जिसके अनुसार उन्हें 3 मार्च को सुबह 6 बजे फांसी दी जानी है. इसके बाद भी द

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : निर्भया गैंगरेप के दरिंदों को फांसी के फंदे पर लटकाने के लिए नया डेथ वारंट जारी हो किया जा चुका है. जिसके अनुसार उन्हें 3 मार्च को सुबह 6 बजे फांसी दी जानी है. इसके बाद भी दरिंदे खुद को बचाने के लिए तरह-तरह के हथकंड़े अपना रहे हैं. 

इसी बीच तीहाड़ से आई खबर के अनुसार दोषी विनय ने खुद को घायल कर लिया है. विनय ने खुद को चोट पहुंचाने की कोशिश करते हुए खुद का सिर दीवार पर दे मारा, जिसमें उसे हल्की चोटें  आई हैं.

वहीं विनय के वकील का कहना है कि नया डेथ वारंट जारी होने के बाद से विनय की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. वे अजीब तरह की हरकत कर रहा है. उसने अपनी मां को भी पहचानने से इंकार कर दिया. वहीं जेल अधिकारियों का कहना है कि विनय की हालत ठीक है. वह मानसिक रुप से परेशान नहीं है.

जानकारी के अनुसार फांसी की सजा पाए दोषी कई बार हिंसक बर्ताव पर उतर जाते हैं. ऐसे में अगर दोषी को चोट पहुंचती है तो फांसी को कुछ वक्त के लिए और टाला जा सकता है. तो ऐसे में क्या विनय खुद को बचाने के लिए ऐसी चाल चल रहा है.