Hindi News / news / पटना में शिक्षकों का हंगामा, NIOS कार्यालय से नहीं दिया जा रहा है...

पटना में शिक्षकों का हंगामा, NIOS कार्यालय से नहीं दिया जा रहा है मार्कशीट

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 19, 2019, 3:19:49 PM

पटना में शिक्षकों का हंगामा, NIOS कार्यालय से नहीं दिया जा रहा है मार्कशीट

- फ़ोटो

PATNA : ललित भवन के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग कार्यालय में आक्रोशित शिक्षकों ने जमकर हंगामा किया. आक्रोशित शिक्षकों का आरोप है कि NIOS से डीएलएड पास किए है लेकिन NIOS के पटना कार्यालय से मार्कशीट नहीं दिया जा रहा है. मार्कशीट देने के बदले कर्मचारी पैसे की मांग करते हैं. बता दें कि 26 अगस्त से शिक्षक नियोजन की बहाली शुरू होने जा रही है. आज शिक्षक अपना मार्कशीट लेने के लिए NIOS के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे थे पर मार्कशीट के बदले में उनसे पैसे की मांग की गई, और पैसा नहीं देने पर आवेदन भी नहीं लिया गया. जिस पर शिक्षक भड़क गए और जमकर हंगामा करने लगे. शिक्षकों का कहना है कि बिहार शिक्षक की नियोजन की प्रक्रिया 26 अगस्त को शुरू होने वाली है और अभी तक मार्कशीट नहीं दिया गया है ऐसे में यदी वक्त पर मार्कशीट नहीं मिला तो प्रक्रिया से वंचित हो जाएंगे. पटना से राजन की रिपोर्ट