ब्रेकिंग
गिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यगिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्य

निजामुद्दीन थाने के पुलिसकर्मियों ने मुंडवा लिया सिर, यहां पर मिले थे तब्लीगी जमात के कई लोग कोरोना पॉजिटिव

DELHI: जिस निजामुद्दीन थाना क्षेत्र में तब्लीगी जमात के लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं उस थाना के कई पुलिसकर्मियों ने कोरोना के डर से बाल मुंडन करा लिया है. यह सब कोरोना के डर से हुआ

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI: जिस निजामुद्दीन थाना क्षेत्र में तब्लीगी जमात के लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं उस थाना के कई पुलिसकर्मियों ने कोरोना के डर से बाल मुंडन करा लिया है. यह सब कोरोना के डर से हुआ है. इस थाने में तैनात करीब 10-15 पुलिसकर्मियों ने अचानक सिर मुंडवा लिया है. इसके बारे में वह मीडिया को कुछ बता नहीं रहे हैं. लेकिन बताया जा रहा है कि बाल के जरिए कोरोना संक्रमण के डर के कारण सभी ने यह फैसला लिया है.

मस्जिद खाली कराने में जुटे थे कई पुलिसकर्मी

इस थाना क्षेत्र के कई पुलिसकर्मी तब्लीगी जमातियों को मस्जिद खाली कराने वाले अभियान में जुटे थे. मस्जिद में करीब दो हजार जमाती लॉकडाउन के बाद भी रूके हुए थे. मस्जिद खाली कराने वाले करीब 24 पुलिसकर्मियों को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है. जो बचे हैं वह डर से अपना बाल का मुंडन करवा लिए हैं. यह थाना मस्जिद के बगल में ही है. 


जमात के लोग कई राज्यों में कोरोना लेकर गए

बता दें कि दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के मरकज से कोरोना का संक्रमण फैला. लॉकडाउन के बाद दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज में 2 हजार लोग ठहरे हुए थे. इस जमात में बड़ी तादाद में विदेशी भी शामिल थे. इनमें ज्यादातर मलेशिया और इंडोनेशिया के नागरिक शामिल थे. इस जमात में शामिल मलेशिया की युवती झारखंड पहुंची थी. जो कोरोना पॉजिटिव मिली. इसे अलावे आंध्रप्रदेश में इस जमानत में शामिल हुए 6 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. इस जमात में शामिल हुए सैकड़ों लोगों को कोरोना संदिग्ध पाया गया है. इस जमात में शामिल लोग कई राज्यों में गए. जिससे कोरोना का संक्रमण फैला.

टैग्स