ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

नाईट ड्यूटी के दौरान नर्स के साथ टेक्नीशियन ने किया रेप, अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप

DESK: नाइट शिफ्ट के दौरान प्राइवेट नर्सिंग होम में एक नर्स के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि अस्पताल में टेक्नीशियन ने उसके साथ जबरदस्ती क

नाईट ड्यूटी के दौरान नर्स के साथ टेक्नीशियन ने किया रेप, अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: नाइट शिफ्ट के दौरान प्राइवेट नर्सिंग होम में एक नर्स के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि अस्पताल में टेक्नीशियन ने उसके साथ जबरदस्ती की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। वह पिछले तीन महीने से इस अस्पताल में नर्स के रूप में काम कर रही थी। 


मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना लखनऊ के ठाकुरगंज की है जहां एक निजी अस्पताल में नाइट शिफ्ट के दौरान एक नर्स के साथ टेक्नीशियन ने गंदा काम किया। विरोध करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने लगा। 


पुलिस के अनुसार, पीड़िता पारा इलाके की रहने वाली है और वह पिछले तीन महीने से इस अस्पताल में नर्स के रूप में काम कर रही थी। आरोपी टेक्नीशियन काकोरी हलुआपुर का रहने वाला है। पीड़िता ने बताया कि 18 नवंबर की रात को टेक्नीशियन ने उसे अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।


वही पीड़िता ने बताया कि जब उसने इस घटना की शिकायत अस्पताल के मालिक कमलेश अग्रवाल और उनके भाई राजेश अग्रवाल से की तो उन्होंने उसकी एक नहीं सुनी। उल्टा, उन्होंने पीड़िता से ही सवाल-जवाब शुरू कर दिए। पीड़िता ने बताया कि इस घटना से डरकर उसने ठाकुरगंज कोतवाली में एक मामला दर्ज कराया।


पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी टेक्नीशियन निखिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब अस्पताल के मालिक कमलेश अग्रवाल और राजेश अग्रवाल की भूमिका की जांच कर रही है।