ब्रेकिंग
पटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलाव

मंत्री नीरज कुमार ने तेजस्वी को दिया जवाब, बोले - फेक न्यूज़ के बलबूते राजनीति कर रहे

PATNA : सोशल मीडिया पर एक विदेशी नागरिक के साथ बातचीत कर वीडियो शेयर करने के बाद तेजस्वी को सरकार ने जवाब दिया है. सरकार की ओर से मंत्री नीरज कुमार ने पलटवार कर तेजस्वी के झूठ

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : सोशल मीडिया पर एक विदेशी नागरिक के साथ बातचीत कर वीडियो शेयर करने के बाद तेजस्वी को सरकार ने जवाब दिया है. सरकार की ओर से मंत्री नीरज कुमार ने पलटवार कर तेजस्वी के झूठ का पर्दाफाश करने की कोशिश किया है.मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी क्वारंटाइन अवधि खत्म कर एक नए कलेवर में आने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने एक वीडियो जारी किया. संपत्ति में फर्जीवाड़ा करने वाले तेजस्वी राजनीति में भी फर्जीवाड़ा करना चाहते हैं. सीएम नीतीश के कार्यकाल में पारदर्शी तरीके से काम करने की व्यवस्था लेकिन तेजस्वी वीडियो के माध्यम से लोगों के बीच भ्रम फैलाना चाहते हैं.


जेडीयू नेता नीरज कुमार ने तेजस्वी पर पलटवार करते हुए कहा कि जिस विदेशी नागरिक से तेजस्वी ने बातचीत की है. दरअसल सरकार की ओर से उस व्यक्ति के लिए तमाम चीजों की व्यवस्था की गई है. विक्टर जीचो एक विदेशी नागरिक है. इसलिए सरकार ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए उसके रहने और खाने समेत तमाम सुविधाओं की व्यवस्था की. मेडिकल टीम की ओर से नियमित तौर पर उसकी जांच कराई गई. कोरोना की भी टेस्टिंग कराई गई. जिसमें उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई.




तेजस्वी के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए मंत्री नीरज कुमार ने विक्टर के इंस्टाग्राम की कई तस्वीरों को मीडिया के सामने रखा. जिसमें विक्टर ने खुद यह बताया है कि कितने अच्छे तरीके से उसकी देखभाल बिहार में एक अतिथि के रूप में की जा रही है. खाने, पीने, हेल्थ चेक अप समेत सुरक्षा को लेकर भी उसने अपने इंस्टाग्राम से कई तस्वीरों को साझा किया है. नीरज कुमार ने तेजस्वी को कहा कि वे फेक न्यूज़ को फैलाना बंद करें. राजनीति में उनका अनुभव कम है, इसलिए गलत सूचनाएँ लोगों के बीच फैला रहे हैं. 

टैग्स