ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

‘NDA सरकार में 20 घंटे मिलती थी बिजली, अब कम मिलने से लोगों में गुस्सा..., गोलीकांड पर बोले सुशील मोदी

PATNA: कटिहार में पुलिस की गोली से दो लोगों की हुई मौत के बाद इसको लेकर सियासत तेज हो गई है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने बिहार सरकार पर बड़ा हमला

‘NDA सरकार में 20 घंटे मिलती थी बिजली, अब कम मिलने से लोगों में गुस्सा..., गोलीकांड पर बोले सुशील मोदी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: कटिहार में पुलिस की गोली से दो लोगों की हुई मौत के बाद इसको लेकर सियासत तेज हो गई है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने बिहार सरकार पर बड़ा हमला बोला है। सुशील मोदी ने कहा है कि बिहार में जब एनडीए की सरकार थी तो लोगों को 18 से 20 घंटे बिजली मिलती थी लेकिन अब उसमें काफी कटौती कर दी गई है, जिससे लोगो में गुस्सा है। 


संसद के मानसून सत्र में शामिल होने दिल्ली गए सुशील मोदी ने कटिहार की घटना पर कहा कि पूरे बिहार में इस समय लोगों को तीन से चार घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। खासकर ग्रामीणों क्षेत्रों का हाल काफी बुरा है, जबकि बिजली की कोई कमी नहीं है। बाजार में पर्याप्त बिजली उपलब्ध है, अगर बिहार सरकार खरीदकर बिजली उपलब्ध कराना चाहे तो लोगों को दे सकती है। 


उन्होंने कहा कि बिहार में जब एनडीए की सरकार थी तो 18 से 20 घंटे तक बिजली रहती थी और अब कटौती कर चार घंटे कर दिया गया है जिससे लोगों में आक्रोश है। बिजली नहीं मिलने से लोग आक्रोशित हो गए और प्रदर्शन किया तो पुलिस ने गोली चला दी, जिसमें दो लोग मारे गए। जो दो लोग मारे गए वे बिल्कुल ही निर्दोष हैं, इसलिए उनके परिवार को मुआवजा मिलना चाहिए और घटना की न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए।