ब्रेकिंग
बिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनBihar Ias Transfer: सम्राट सरकार ने 9 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर दिया एक्स्ट्रा चार्ज, कई विभाग में नए सचिव की पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट...महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारीबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनBihar Ias Transfer: सम्राट सरकार ने 9 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर दिया एक्स्ट्रा चार्ज, कई विभाग में नए सचिव की पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट...महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी

NDA में मचे घमासान पर पर्दा डालने की कोशिश, नीतीश कुमार ने कहा- गठबंधन में 'ALL IS WELL'

PATNA: एनडीए में सब कुछ सही नहीं चल रहा है. बीजेपी और जेडीयू के नेता लगातार एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं. NDA मचे घमासान पर अब पर्दा डालने की सीएम नीतीश कुमार कोशिश क

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: एनडीए में सब कुछ सही नहीं चल रहा है. बीजेपी और जेडीयू के नेता लगातार एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं. NDA मचे घमासान पर अब पर्दा डालने की सीएम नीतीश कुमार कोशिश कर रहे हैं.


NDA में मचे बवाल पर सफाई देते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि गठबंधन में सब कुछ ठीक है. नीतीश कुमार ने कहा कि गठबंधन में ALL IS WELL है. एक तरफ जेडीयू के नेता लगातार बीजेपी नेताओं पर हमला बोल रहे हैं, वहीं बीजेपी के भी कई नेता लगातार जेडीयू नेताओं पर हमलावर हैं. लेकिन इन सब के बीच नीतीश कुमार का बड़ा बयान सामने आया है. नीतीश कुमार ने अब ये साफ कर दिया है कि एनडीए में सबकुछ सही चल रहा है, और गठबंधन में कुछ भी घचपच नहीं चल रहा है.


आपको बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर बयान देने वाले प्रशांत किशोर को नसीहत देने वाले डिप्टी सीएम सुशील मोदी को प्रशांत किशोर ने उनकी औकात बताते हुए जवाबी हमला बोला था. प्रशांत किशोर ने कहा था कि डिप्टी सीएम की कुर्सी पर परिस्थितिवश बैठने वाले सुशील मोदी से राजनीतिक मर्यादा और विचारधारा पर ज्ञान सुनना उनके लिए सुखद अनुभव है. डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी पर पलटवार करते हुए जेडीयू नेता प्रशांत किशोर ने दो टूक शब्दों में यह बता दिया था कि बिहार में नीतीश कुमार को नेतृत्व और जेडीयू को सबसे बड़े दल की भूमिका जनता ने दी है ना की किसी और पार्टी के नेता या शीर्ष नेतृत्व ने. पीके ने सुशील मोदी को याद दिलाया कि 2015 के विधानसभा चुनावों में हार के बावजूद वह परिस्थितिवश डिप्टी सीएम बन बैठे हैं.


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता