ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा

NCP नेता सुप्रिया सुले और उनके पति को हुआ कोरोना, संपर्क में आए लोगों से कोविड टेस्ट कराने की अपील

DESK: मुंबई में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 3 दिनों में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या दोगुनी हो गई है।महाराष्ट्र में एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले और उनके पति स

NCP नेता सुप्रिया सुले और उनके पति को हुआ कोरोना, संपर्क में आए लोगों से कोविड टेस्ट कराने की अपील
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK:  मुंबई में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 3 दिनों में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या दोगुनी हो गई है।महाराष्ट्र में एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले और उनके पति सदानंद सुले भी कोरोना संक्रमित पाए गये हैं। सुप्रिया सुले ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। सुप्रिया सुले ने कहा कि वो और उनके पति सदानंद सुले कोरोना संक्रमित हो गये हैं। पिछले दिनों उनके संपर्क में आए लोगों से अपील है कि वे भी कोरोना टेस्ट जरूर करवा लें। 


NCP सांसद सुप्रिया सुले ने ट्वीट करते हुए कहा कि सदानंद और मैं, हम दोनों ने COVID-19 के लिए के लिए पॉजिटिव टेस्ट हालांकि मेरे लक्षण अपेक्षाकृत हल्के हैं। मैं ठीक हूं और खुद को आइसोलेट कर लिया है। इस दौरान हमारे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि वे अपना कोरोना टेस्ट कराएं, साथ ही अपना ध्यान रखते हुए सावधानी बरतने का अनुरोध किया।


वही महाराष्ट्र समेत पूरे देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। करीना कपूर और रणवीर शौरी के बेटे के बाद अब कपूर फैमिली के ही 4 और सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। अर्जुन कपूर के साथ-साथ उनकी बहन अंशुला कपूर, रिया कपूर और करण बूलानी भी कोरोना से संक्रमित हो गये हैं।  


गौरतलब है कि एक्टर अर्जुन कपूर को दोबारा कोरोना हुआ है। इससे पहले भी अर्जुन कपूर कोरोना संक्रमित हुए थे। हाल में ही अर्जुन कपूर क्रिसमस पार्टी में मलाइका और करिश्मा कपूर के साथ दिखे थे। एक्टर रणवीर शौरी के बेटे हारुन भी पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव मिला था। इसकी जानकारी खुद रणवीर शौरी ने सोशल मीडिया पर दी थी। अभी पिछले दिनों ही करीना कपूर के साथ-साथ दो टीवी कलाकार नकुल मेहता और अर्जुन बिजलानी भी कोरोना पॉजिटिव हुए थे।






टैग्स