ब्रेकिंग
लाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टमोतिहारी में 35 लाख की वसूली ! थानेदार का 'निलंबन' पर 'मास्टरमाइंड अफसर' पर अब तक कोई एक्शन नहीं, जांच की आंच कब मुख्य सरगना तक पहुंचेगी ? पुलिसिया सिस्टम में भी उठने लगे सवालबांकीपुर उपचुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष लापता!, रोहित सिंह ने पूछा..तेजस्वी बाबू आप हैं कहां? वैशाली में सीएम सम्राट के हेलीकॉप्टर ने भरी देर से उड़ान, कुछ देर हवा में मंडराने से मचा हड़कंप1100 पेंशन निकालने गई महिला के खाते में दिखे 740 करोड़ रुपये, सदमे से बिगड़ी तबीयत, बोलीं..हार्ट पेशेंट रहते तो रतिये मर जाते लाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टमोतिहारी में 35 लाख की वसूली ! थानेदार का 'निलंबन' पर 'मास्टरमाइंड अफसर' पर अब तक कोई एक्शन नहीं, जांच की आंच कब मुख्य सरगना तक पहुंचेगी ? पुलिसिया सिस्टम में भी उठने लगे सवालबांकीपुर उपचुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष लापता!, रोहित सिंह ने पूछा..तेजस्वी बाबू आप हैं कहां? वैशाली में सीएम सम्राट के हेलीकॉप्टर ने भरी देर से उड़ान, कुछ देर हवा में मंडराने से मचा हड़कंप1100 पेंशन निकालने गई महिला के खाते में दिखे 740 करोड़ रुपये, सदमे से बिगड़ी तबीयत, बोलीं..हार्ट पेशेंट रहते तो रतिये मर जाते

नायडू ने ली CM पद की शपथ : पवन कल्याण बने डिप्टी सीएम ; शपथ समारोह में PM मोदी और अमित शाह समेत कई बड़े नेता हुए शामिल

DESK : टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर लिया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में यह उनका चौथा कार्यकाल होग

नायडू ने ली CM पद की शपथ : पवन कल्याण बने डिप्टी सीएम ; शपथ समारोह में PM मोदी और अमित शाह समेत कई बड़े नेता हुए शामिल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर लिया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में यह उनका चौथा कार्यकाल होगा। नायडू ने विजयवाड़ा के बाहरी इलाके में गन्नावरम हवाई अड्डे के पास केसरपल्ली आइटी पार्क में शपथ लिया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेता मौजूद थे।


दरअसल, मंगलवार को तेलुगू देशम विधायक दल और एनडीए के घटक दलों ने नायडू को अपना नेता चुन लिया था। इसके बाद आंध्र प्रदेश में एनडीए नेताओं ने राज्यपाल एस अब्दुल नजीर से मुलाकात कर उनसे एन चंद्रबाबू नायडू को नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने का अनुरोध किया। राज्यपाल चंद्रबाबू नायडू को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने पर सहमत हो गए।


वहीं, नायडू  के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों के शामिल हुए। इससे पहले विजयवाड़ा में आयोजित तेलुगु देशम पार्टी, जनसेना और भाजपा विधायकों की एक बैठक में जनसेना प्रमुख पवन कल्याण द्वारा उन्हें नेता के रूप में प्रस्तावित करने के बाद विधायकों ने सर्वसम्मति से नायडू को चुना, जिसका राज्य भाजपा प्रमुख डी पुरंदेश्वरी ने भी समर्थन किया है।


उधर, बताया जा रहा है कि नायडू के साथ कुछ और नेताओं के शपथ लेने की संभावना है। जिनमें तेदेपा महासचिव और नायडू के बेटे नारा लोकेश तथा जनसेना के नेता एन मनोहर शामिल हो सकते हैं। टीडीपी ने इस बार आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में कुल 175 में से 135 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए पूर्ण बहुमत हासिल किया है। सूबे में सीएम का नाम रिजल्ट के बाद से ही तय माना जा रहा था।