Hindi News / news / नवादा: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

नवादा: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 20, 2019, 9:34:00 AM

नवादा: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

- फ़ोटो

NAWADA: ख़बर नवादा से है, जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, वहीं एक शख्स की हालत गंभीर है. बताया जा रहा है कि गौनव गांव के रहने वाले रोहित और कुंदन किसी काम से बाइक से अकबरपुर जा रहे थे. उसी दौरान ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया. हादसे में घटनास्थल पर ही रोहित की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं दूसरे युवक कुंदन को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया. वहीं दूसरी घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की है. जहां NH-31 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सिंगल गांव के रहने वाले छोटी यादव की मौत हो गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. नवादा से ईलू सिन्हा की रिपोर्ट