Hindi News / news / नवादा में ऑटो और बाइक की टक्कर, बाल बाल बची 4 लोगों की...

नवादा में ऑटो और बाइक की टक्कर, बाल बाल बची 4 लोगों की जान

1st Bihar Published by: 8 Updated Sep 06, 2019, 7:41:00 PM

नवादा में ऑटो और बाइक की टक्कर, बाल बाल बची 4 लोगों की जान

- फ़ोटो

NAWADA: नवादा में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की जान बाल बाल बच गयी. यह हादसा शहर के पुलिस लाइन के पास हुआ जहां ऑटो और तेज रफ्तार बाइक के बीच जबर्दस्त टक्कर हो गई. इस हादसे में चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. केंद्र सरकार ने सड़क सुरक्षा को लेकर कानून बदला. गलत ड्राइविंग करते हुए पकड़ाए जाने पर जुर्माने को दोगुना कर दिया लेकिन हालात जस के तस हैं. नवादा शहर की यह घटना इसी ओर इशारा करती हैं. शहर के पुलिस लाइन इलाके में हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. घटना के बाद घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि ऑटो वाला मौके से फरार हो गया. पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है.