1st Bihar Published by: ILLU SINHA Updated Oct 28, 2019, 9:20:02 AM
- फ़ोटो
NAWADA : इस वक्त की ताजा खबर नवादा से आ रही है जहां ट्रेन से कटकर दो महिलाओं की मौत हो गई है। यह हादसा नवादा-गया क्यूल रेलवे ट्रैक पर हुआ है।
घटना के बारे में मिली पहली जानकारी के मुताबिक यह दोनों महिलाएं रेल ट्रैक पर उतरकर प्लेटफार्म बदल रही थीं जिस दौरान ये हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि मृतक दोनों महिलाएं गया झाझा पैसेंजर से नवादा आई थीं। नवादा स्टेशन पर उतरने के बाद यह रेलवे ट्रैक पार कर रही थी जिस दौरान क्यूल-गया मेमू ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
हादसे में मारे गई दोनों महिलाओं की पहचान हो गई है। एक का नाम मालती देवी है जो सदर प्रखंड के नया गांव की रहने वाली है। वह छठ करने के लिए चंडीगढ़ से अपने गांव आई थी। जबकि दूसरी महिला नारदीगंज के हरीनारायणपुर गांव की रहने वाली है, वह मथुरा से तीर्थयात्रा कर अपने गांव वापस आ रही थी।