Hindi News / news / प्रेमिका से मिलने उसके घर आ पहुंचा प्रेमी, तभी घरवालों की पड़ गई...

प्रेमिका से मिलने उसके घर आ पहुंचा प्रेमी, तभी घरवालों की पड़ गई नजर और दोनों को पहुंचा दिया थाने, फिर थानाध्यक्ष ने करा दी दोनों की शादी

1st Bihar Published by: ILLU SINHA Updated Dec 26, 2019, 8:10:19 AM

प्रेमिका से मिलने उसके घर आ पहुंचा प्रेमी, तभी घरवालों की पड़ गई नजर और दोनों को पहुंचा दिया थाने, फिर थानाध्यक्ष ने करा दी दोनों की शादी

- फ़ोटो

NAWADA : नवादा के अकबरपुर प्रखंड इलाके के लोदीपुर गांव की नंदू महतो की बेटी संगीता कुमारी और गया के डेरवा गांव के  ओम प्रकाश के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. 

इसी दौरान लोदीपुर ओम प्राकश संगीता से मिलने उसके घर आ गया. तभी संगीता के परिवारवालों को पता चला कि संगीता और ओम प्रकाश के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है.  

लड़की लड़का को एक साथ देख लड़की के परिवारवालों ने लड़का को पकड़ लिया और शादी करने की बात पर अड़ गए. लेकिन लडके ने शादी से इंकार कर दिया.

बात बनते ना देख परिवार वालों ने इसकी सूचना अकबरपुर थाने को दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए लड़का लड़की को अकबरपुर थाना बुलाया गया और लड़के के परिवारवालों को इसकी सूचना दी गई. जिसके बाद लड़का पक्ष के लोग भी थाने पहुंचे. दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद उनकी मौजूदगी में थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार वर्मा ने पंडित को बुला शादी संपन्न करा दोनों को घर भेज दिया.