Hindi News / news / नवादा में दर्दनाक हादसा, मिल में काम कर रहे मजदूर की मशीन में...

नवादा में दर्दनाक हादसा, मिल में काम कर रहे मजदूर की मशीन में फंसकर मौत

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 02, 2019, 11:43:52 AM

नवादा में दर्दनाक हादसा, मिल में काम कर रहे मजदूर की मशीन में फंसकर मौत

- फ़ोटो

NAWADA: बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां मिल में काम कर रहे मजदूर की मशीन में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है. यह हादसा जिले के हिसुआ बाजार के एक तेल मिल में हुई है. मृतक की पहचान हिसुआ थाना इलाके के भूलन बिगहा के प्रमोद कुमार के रुप में की गई है. प्रमोद हिसुआ में तेल पिराई मिल में मजदूर काम कर रहा था. तेल पिराई के दौरान वह मशीन के फीते में फंस गया. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. नवादा से ईलू सिन्हा की रिपोर्ट