Hindi News / news / बोरिंग के लिए खोदा गया था गड्ढा, डूबने से दो भाईयों की मौत

बोरिंग के लिए खोदा गया था गड्ढा, डूबने से दो भाईयों की मौत

1st Bihar Published by: Updated Oct 04, 2019, 2:16:19 PM

बोरिंग के लिए खोदा गया था गड्ढा, डूबने से दो भाईयों की मौत

- फ़ोटो

NAWADA: बिहार के नवादा जिले से एक बड़ी खबर आ रही है. यहां गड्ढा में डूबने से दो भाईयों की मौत हो गई है.

वही, इस हादसे में डूबे एक और बच्चे को बचाया गया है. जिससे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घटना नवादा जिले के रोह के महकार की है.

इस घटना में बड़ी लापरवाही भी सामने आई है. बताया जा रहा है कि बोरिंग करने के लिए 15 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था. जिसके कारण यह घटना हुई है. सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची हुई है.