Hindi News / news / नवादा में भीड़ का क्रूर चेहरा, दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या

नवादा में भीड़ का क्रूर चेहरा, दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 27, 2019, 1:25:36 PM

नवादा में भीड़ का क्रूर चेहरा, दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या

- फ़ोटो

NAWADA: जिले में एक बार फिर से उन्मादी भीड़ का चेहरा देखने को मिला है. जिले में भीड़ ने दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी. पहला मामला जिले के कौआकोल थाना इलाके के तरौन गांव के कललियाटांड़ टोला की है. जहां उन्मादी भीड़ ने सुखदेव मांझी की पत्नी चिन्ता देवी की पीट पीटकर हत्या कर दी. वहीं दूसरी घटना लालपुर गांव के मुसहरी टोला की है, जहां राजेन्द्र मांझी की पीट-पीट कर हत्या कर दी और साक्ष्य को छिपाने की नियत से शव को दफना दिया. हालांकि पुलिस ने दोनों घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. नवादा से ईलू सिन्हा की रिपोर्ट