1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 09, 2019, 10:08:03 AM
- फ़ोटो
NAWADA : बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां कट्टा साफ करने के दौरान चली गोली लगने से एक बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि नवादा के असाढी गांव का रहने वाला सोनू देशी कट्टा साफ कर रहा था तभी कट्टे से गोली चल गई और वहां खेल रहे बच्चे को जाकर लग गई. गोली की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में बच्चे को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है. गोली चलाने का आरोपी सोनू के परीजनों का कहना है कि सोनू को गिरा हुआ एक कट्टा मिला था, उसी को वह देख रहा था कि तभी गोली चल गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. नवादा से ईलू सिन्हा की रिपोर्ट