Hindi News / news / भीषण रोड एक्सीडेंट में 3 लड़कों की डेथ, एक हॉस्पिटल में भर्ती

भीषण रोड एक्सीडेंट में 3 लड़कों की डेथ, एक हॉस्पिटल में भर्ती

1st Bihar Published by: SONU KUMAR Updated Aug 28, 2020, 4:14:52 PM

भीषण रोड एक्सीडेंट में 3 लड़कों की डेथ, एक हॉस्पिटल में भर्ती

- फ़ोटो

NAWADA : इस वक्त एक बड़ी खबर नवादा से सामने आ रही है. जहां एक भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है. जबकि इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. इस सड़क हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा किया है. मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की जा रही है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना नवादा जिले के बाईपास इलाके का है. जहां एक भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि अकबरपुर थाना क्षेत्र के मखर गांव से एक बाइक पर सवार होकर तीन व्यक्ति नवादा जा रहे थे. जैसे ही नवादा बाईपास पहुंचे उनकी गाडी का एक्सीडेंट हो गया. रजौली की ओर जा रही एक तेज रफ़्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को रौंद दिया. जिसके कारण उनकी मौत हो गई. बताया जाता है कि चारो लड़का माखर से पैक (मोहर्रम) लगाकर लौट रहा  था.


मृतकों की पहचान नवादा के भौदौनी गांव के रहने वाले असरफ आलम के बेटे मोहमद कारू सोहराब और अरमान आलम के बेटे सोनू  के रूप में की गई है. जबकि एक व्यक्ति को चिंताजनक हालात में पावापुरी रेफर कर दिया गया है. वहीं, भौदौनी शरीफ गांव के लोग NH-31 को कर मुआवजा की मांग कर रहे हैं.