Hindi News / news / नवादा : धारदार हथियार से हमले में एक परिवार के 7 लोग जख्मी,...

नवादा : धारदार हथियार से हमले में एक परिवार के 7 लोग जख्मी, छानबीन में जुटी पुलिस

1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 15, 2019, 10:24:23 AM

नवादा : धारदार हथियार से हमले में एक परिवार के 7 लोग जख्मी, छानबीन में जुटी पुलिस

- फ़ोटो

NAWADA : बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रही है. नवादा में जमीन विवाद में जमकर तलवारबाजी और चाकूबाजी हुई. इस घटना में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. वारदात जिले के नगर थाना इलाके की है. जहां शिवदयाल बीघा गांव में अपराधियों ने एक परिवार के ऊपर जानलेवा हमला बोला है. बताया जा रहा है कि सतीश सिंह अपनी पत्नी और परिवार के साथ सोए हुए थे. उसी दौरान घर में 5 लोग घुसकर तलवार और चाकू से परिवार वालों पर वार करना शुरू कर दिया. सतीश सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके घर में घुसकर मारने वाले में उनके गांव के लोग शामिल थें. उन्होंने कहा कि पहले भी इन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी थी. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंचे टाउन थाना के SI पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि जमीन पर टंकी बनाने को लेकर मारपीट हुई है. आरोपियों की धड़पकड़ के लिए छापेमारी चल रही है. नवादा से ईलू सिन्हा की रिपोर्ट https://www.youtube.com/watch?v=Xn8yUeP9SMQ&feature=youtu.be