1st Bihar Published by: SONU SHARMA Updated Feb 05, 2021, 1:25:51 PM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में एक पिता ने अपने ही पुत्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. घटना साहेबगंज थाना क्षेत्र के बासदेवपुर मुशहरी गांव की बताई जा रही है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है.
जानकारी के अनुसार पिता रामलखन मुखिया और पुत्र रामपुकार मुखिया के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद पिता ने अपने बेटे के पेट में चाकू घोंप दिया जिससे बीटा गंभीर रूप से जख्मी होकर जमीन पर गिर गया. काफी शोर मचाने पर जब लोग इकठ्ठा हुए तो घायल को इलाज के लिए साहेबगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक अपने पिता के साथ मछली का व्यापर करता था. बीती रात जब पिता नशे में धुत होकर घर पहुंचा और घर में गाली गलौज करने लगा तब इसका विरोध पुत्र ने किया तो पिता ने पुत्र की चाकू से गोद कर हत्या कर दी. वही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.