ब्रेकिंग
सिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्प

नशेड़ी पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, पेट्रोल डालकर लगाई आग

MADHEPURA : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्हायपट्टी में पति-पत्नी के आपसी विवाद में कोल्हायपट्टी वार्ड नंबर 6 निवासी मिथिलेश रजक ने अपनी पत्नी नीतू कुमारी पर पेट

नशेड़ी पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, पेट्रोल डालकर लगाई आग
First Bihar
2 मिनट

MADHEPURA : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्हायपट्टी में पति-पत्नी के आपसी विवाद में कोल्हायपट्टी वार्ड नंबर 6 निवासी मिथिलेश रजक ने अपनी पत्नी नीतू कुमारी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. मौके पर उसे आनन-फानन में उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज लाया गया, जहां नीतू कुमारी ने बताया कि उसके पति मिथलेश रजक ने उसके ऊपर पेट्रोल छिड़ककर जान से मारने की कोशिश की है. 


घरवालों ने पीड़िता को नाजुक स्थिति मे मुरलीगंज पीएचसी में भर्ती किया. मौके पर मौजूद डॉ. प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि 40% से अधिक जल चुकी है और बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर किया जा रहा है.


गौरतलब है कि महिला का पति नशेड़ी है और शराब पीने के मामले में पहले भी गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है. मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद प्रभारी थानाध्यक्ष धनेश्वर मंडल ने बताया कि महिला के पति को महिला के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Shahnawaz

FirstBihar संवाददाता