नशे में धूत बस ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, 50 यात्रियों से भरी बस पलटी ; दो दर्जन लोग बुरी तरह हुए घायल

नशे में धूत बस ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, 50 यात्रियों से भरी बस पलटी ; दो दर्जन लोग बुरी तरह हुए घायल

RANCHI : झारखंड के गढ़वा से एक दिल दहलाने वाले खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां कांडी मुख्य पथ पर सिंगरा यात्री बस बेकाबू होकर पलट गयी। इस हादसे में 26 लोग घायल हो गये हैं। बस के पलटने के बाद घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग भी मदद के लिए भागे औऱ बस में मौजूद घायलों को बाहर निकाला। इस घटना में घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


दरअसल, मझिगांवा से गढ़वा जाने वाली यात्रियों से भरी बस घोड़दाग मोड़ पर पलट गई। जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गये। यह बस जिस जगह पर पलटी वहां तीखी मोड़ के साथ गहरी खाई थी। जिसके कारण बस का पहिया ऊपर हो गया। इस बस में करीब 50 लोग सवार थे। जिसमें से 22 लोगों को चोटे आई हैं।  घटनास्थल पर प्रशासन और एंबुलेंस पहुंच गई है और यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। 


इधर, इस बस दुर्घटना को लेकर घायल यात्रियों ने बताया कि, यात्री बस के ड्राइवर ने शराब पी रखी थी और वह नशे में बस चला रहा था। बस की रफ्तार भी काफी तेजी थी। बस गढ़वा की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस पलट गई। इस घटना में अबतक किसी के मौत की खबर नहीं है लेकिन कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।


घायलों की लिस्ट : -


कांडी थाना क्षेत्र के सड़की गांव निवासी उपेंद्र पटवा के (28 वर्षीय) बेटे नीरज कुमार

छोटकी चटनीयां गांव के टोला सूगही निवासी गया साह के (42 वर्षीय) बेटे मुखलाल साह

हरिगांवा गांव निवासी जोगेश्वर राम के (24 वर्षीय) बेटी सुषमा कुमारी,

गिरधारी रजवार के 40 वर्षीय पत्नी तेतरी देवी,व बुधन रजवार के (12 वर्षीय) बेटा संजय कुमार,

रमना थाना क्षेत्र के भागोडीह गांव निवासी विश्वनाथ पाल के (60 वर्षीय( बेटा नथूनी पाल,

डूमरसोता गांव निवासी बच्चा राम सहित( 60 वर्षीय) पत्नी सरस्वती देवी (40 वर्ष)

जोगा करकट्टा गांव निवासी अंतू राम (57 वर्षीय) बेटा सीताराम,

मेदनीनगर गांव निवासी पूनम देवी (52 वर्ष )पति अखिलेश शर्मा (58 वर्ष)

कांडी थाना क्षेत्र के चटनिया गांव निवासी जादू राजमार्ग (42 वर्ष)

अरुण कुमार की पत्नी ममता देवी( 32 वर्ष) उसका 15 दिन का बेटा भी घायल है

चिनार गांव निवासी रामनाथ राम की पत्नी शांति देवी (50 वर्ष)

गढ़वा थाना क्षेत्र के सजना मोहल्ला निवासी जितेंद्र पाल की पत्नी सुनीता देवी (35 वर्ष) उसकी बेटी अनामिका कुमारी (15 वर्ष) बेटा शुभम पाल (12 वर्ष)

कांडी थाना क्षेत्र के नैना बार गांव निवासी अजय प्रसाद की पत्नी ममता देवी( 40 वर्ष) बेटी दिव्या कुमारी (24 वर्ष) सांडी थाना क्षेत्र के धारीदार गांव निवासी नागेंद्र सिंह( 60 वर्ष) पत्नी लाखो देवी (55 वर्ष), कांडी थाना क्षेत्र के मझिगावा गांव निवासी ननकु यादव का बेटा मकसूदन यादव (60 वर्ष) अमरनाथ यादव की पत्नी रजनी देवी (30 वर्ष) पुत्र उत्कर्ष यादव (1वर्ष), कांडी थाना क्षेत्र के राजाघटऊआ गांव निवासी महादेव राम का बेटा राजेश्वर राम (65 वर्ष) सड़की गांव निवासी श्याम देव राम 65 वर्ष, अनूप चौबे की पत्नी रागनी तिवारी (34 वर्ष) पुत्र लोकेश चौबे (4 वर्ष) बेटीअदिति चौबे (18 माह का) शामिल है।


इधर, इस  गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद चालक घटनास्थल से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक शराब के नशे में धुत था। वह कांडी से ही गाड़ी को लहराते हुए तेज रफ्तार में चल रहा था। अंत में घोड़दाग मोड़ के समीप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पाकर उक्त गाड़ी पर सवार सवारियों के रिश्तेदार व परिजन पहुंचे. मौके पर हजारों लोगों की भीड़ थी।