ब्रेकिंग
हर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समयहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समय

नशा करने के लिए पैसे नहीं दिए तो पत्नी और दूधमुंहे बच्चे को मार डाला, आरोपी के पिता ने की मांग..हत्यारे को फांसी दी जाए

BHAGALPUR: भागलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां एक नशेड़ी ने पहले चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या कर दी जिसके बाद 3 महीने के मासूम को भी जान से मारने की कोशिश की। गंभीर हालत

नशा करने के लिए पैसे नहीं दिए तो पत्नी और दूधमुंहे बच्चे को मार डाला, आरोपी के पिता ने की मांग..हत्यारे को फांसी दी जाए
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां एक नशेड़ी ने पहले चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या कर दी जिसके बाद 3 महीने के मासूम को भी जान से मारने की कोशिश की। गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी भी मौत हो गयी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी के पिता ने बेटे को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है। 


यह दर्दनाक घटना भागलपुर के टठेल गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शंभू ठाकुर के बेटे को नशे की लत थी। शराब के साथ-साथ वह गांजा और स्मैक का भी सेवन करता था। धीरज ठाकुर नशे के लिए अक्सर पत्नी से पैसे मांगा करता था। गुरुवार की रात को भी उसने पत्नी से पैसे की मांग की थी। पैसे देने से इनकार करने पर उसने पहले पत्नी देवता कुमारी(25) पर चाकू से हमला कर दिया। फिर तीन महीने के बेटे अमरजीत को जान से मारने की कोशिश की। 


बहू के चिल्लाने की आवाज सुनकर शंभू ठाकुर कमरे की तरफ बढ़े तो खून से लथपथ बहू और पोते को देख वे घबरा गये। उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी लेकिन तब तक उनका बेटा मौके से फरार हो गया। बहू ने तड़प-तड़प कर घर में ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद पोते को लेकर वे मायागंज अस्पताल ले गये जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही इलाके के लोग भी नशेड़ी धीरज की इस करततू से हैरान हैं।


 आरोपी के पिता शंभू ठाकुर ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। शंभू ठाकुर ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा नशेड़ी है वह अक्सर बहू से पैसे की मांग किया करता था और नहीं देने पर उसे मारा पीटा करता था। बेटे को नशा नहीं करने के लिए वे अक्सर मना करते थे लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। आए दिन इसी बात को लेकर घर में हंगामा किया करता था और उसने इस बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। उसने एक साथ घर के दो सदस्यों को मार डाला। आरोपी के पिता शंभू ठाकुर ने बेटे धीरज ठाकुर को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है।