ब्रेकिंग
हर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समयहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समय

वोट देने से रोका तो ग्रामीणों का गुस्सा भड़का : नाराज लोगों ने ईवीएम को तालाब में फेंका

DESK : लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग के बीच पश्चिम बंगाल में कई जगह से झड़प की खबरें भी सामने आ रही हैं। जयनगर लोकसभा सीट के कुलतली के मेरीगंज में बूथ संख्या 40 और 41 पर

वोट देने से रोका तो ग्रामीणों का गुस्सा भड़का : नाराज लोगों ने ईवीएम को तालाब में फेंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग के बीच पश्चिम बंगाल में कई जगह से झड़प की खबरें भी सामने आ रही हैं। जयनगर लोकसभा सीट के कुलतली के मेरीगंज में बूथ संख्या 40 और 41 पर वोट देने से रोके जाने पर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने मतदान केंद्र से ईवीएम को ले जाकर तालाब में फेंक दिया है। हंगामा की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन कर रही है।


बीजेपी उम्मीदवार अशोक कंडारी ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस के लोग विपक्षी एजेंट को बूथ पर बैठने नहीं दे रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग और केंद्रीय सुरक्षा बलों पर भी सवाल उठाए हैं। बीजेपी का दावा है कि सुबह से ही बीजेपी कार्यकर्ताओं के एक वर्ग को वहां बैठने नहीं दिया जा रहा है। उनके साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया जा रहा है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें वोट देने से रोका गया।


मारपीट के दौरान एक बीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गया है। बीजेपी कार्यकर्ता को बूथ एजेंट बनाया गया था लेकिन जब वह बूथ पर गया तो उसे वहां बैठने नहीं दिया गया और विपक्षी कार्यकर्ताओं ने उसके साथ मारपीट की। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने बूथ पर पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया और ईवीएम को उठाकर तालाब में फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर चुनाव आयोग के अधिकारी पहुंचे हैं।