Hindi News / news / नालंदा में पुलिस की जीप ने बच्चे को रौंदा, मौत के बाद भड़के...

नालंदा में पुलिस की जीप ने बच्चे को रौंदा, मौत के बाद भड़के लोग

1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Dec 28, 2020, 2:58:52 PM

नालंदा में पुलिस की जीप ने बच्चे को रौंदा, मौत के बाद भड़के लोग

- फ़ोटो

NALNDA:  पुलिस की जीप ने एक बच्चे को सड़क पर रौंद डाला. जिससे बच्चे की मौत हो गई. इस घटना से नाराज लोगों ने सड़क को जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की. यह घटना अस्थावां थाना क्षेत्र के मालती गांव के पास की है.

घटना बारे में बताया जा रहा है कि पुलिस की जीप ने 4 साल के बच्चे को रौंद डाला. मृतक बच्चा लाल पासवान का बेटा था. वह घटनाा के दौरान सड़क किनारे खेल रहा था. इस दौरान ही बिहारशरीफ की ओर जा रही पुलिस की जीप ने रौंद डाला. घटना के बाद ड्राइवर जीप ले कर फरार हो गया. बच्चे की मौत के बाद लोग गुस्से में हो गई. सड़क को जाम कर हंगामा करने लगे. 

पुलिस ने किया इनकार

इस घटना के बाद अस्थावां थानाध्यक्ष ने बताया कि मेरे थाने की दोनों गाड़ी थाने में ही मौजूद थी. किस वाहन से यह घटना घटी है इसकी छानबीन की जा रही है. उन्होंने कार्रवाई और मुआवजे का आश्वासन दिया इसके बाद आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए और सड़क से जाम हटाया.