Hindi News / news / नालंदा में तेज रफ्तार बस ने बच्चे को कुचला, मौके पर हुई मौत

नालंदा में तेज रफ्तार बस ने बच्चे को कुचला, मौके पर हुई मौत

1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Dec 30, 2020, 1:54:40 PM

नालंदा में तेज रफ्तार बस ने बच्चे को कुचला, मौके पर हुई मौत

- फ़ोटो

NALANDA :  जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर से देखने को मिला है. अनियंत्रित बस ने एक बच्चे को कुचल दिया है, जिससे  मौके पर ही उसकी मौत हो गई है. मासूम की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 


घटना नालंदा जिले के हरनौत थाना इलाके की है. जहां मुढ़ारी गांव में हुए एक सड़क हादसे में बच्चे की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि बच्चा कहीं जा रहा था. इस दौरान एक तेज रफ्तार बस ने इसे कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी जान चली गई.


बच्चे की मौत के बाद उसके घर में चीख-चीत्कार मची हुई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.