1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Dec 06, 2020, 6:13:08 PM
- फ़ोटो
NALANDA : इस वक्त एक ताजा खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटे की मौत हो गई है. इस घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. पुलिसवाले मामले की छानबीन में जुटे हैं.
घटना नालंदा जिले के सारे थाना इलाके की है. जहां कुम्हारी पुल के पास एक भीषण रोड एक्सीडेंट में बाप और बेटे की मौत हो गई. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि दोनों बाप-बेटे एक बाइक से कहीं जा रहे थें. इस दौरान एक तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने दोनों को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर हो दोनों की मौत हो गई.
इधर एक साथ बाप-बेटे की मौत की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.