PBKSvsRCB: अंतिम चार ओवर में मात्र एक बाउंड्री, भुवी-हेजलवुड की जोड़ी के सामने नतमस्तक हुए पंजाब के बल्लेबाज Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां हुईं तेज, EC जल्द शुरू करेगा BLA-2 के लिए विशेष प्रशिक्षण शादी में सियासत का तड़का: लालू यादव के गाने पर वरमाला के बाद अचानक झूमने लगा दूल्हा, अपनी शादी को बना लिया यादगार Anupama Yadav: भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव के खिलाफ थाने में केस दर्ज, जानिए.. क्या है मामला? Anupama Yadav: भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव के खिलाफ थाने में केस दर्ज, जानिए.. क्या है मामला? Bihar News: भूमि विवाद में युवक को कुल्हाड़ी से काटा, इलाके में हड़कंप के बाद कई गिरफ्तारियां Dhanush: धनुष की फिल्म के सेट पर लगी भीषण आग, राख में तब्दील हुआ सब कुछ Bihar News: क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंची समाजसेविका सोनाली सिंह, खिलाड़ियों को किया सम्मानित Bihar News: बिहार के इन 59 उत्पादों को जल्द मिल सकता है GI Tag, लिस्ट में लिट्टी-चोखा से लेकर और भी बहुत कुछ खेत से काम कर लौटी बुजुर्ग तो गायब हो चुका था घर, लोगों ने कहा ‘नुकसान हुआ मगर किस्मत की धनी निकली बुढ़िया’
NALANDA: कोविड आइसोलेशन सेंटर से महिला कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है। सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर महिला फरार हो गयी। जिससे सेंटर पर अफरा-तफरी मच गयी। इसकी जानकारी मिलते ही सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र के वियवानी स्थित बीड़ी श्रमिक अस्पताल में बने कोविड आइसोलेशन सेंटर की है। इस मामले पर हिलसा डीएसपी कृष्ण कुमार ने कहा कि दोषी सुरक्षा कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
नालंदा के दीपनगर के वियवानी स्थित बीड़ी श्रमिक अस्पताल को कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए कोविड आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है। जहां उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब कोविड आइसोलेशन सेंटर से कोरोना पॉजिटिव एक महिला कैदी सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर भाग गयी। महिला को नगरनौसा थाना पुलिस ने मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया था। महिला की कोर्ट में पेशी के बाद कोरोना जांच कराई गई तो वह पॉजिटिव मिली। जिसके बाद महिला को कोविड आइसोलेशन सेंटर ले जाया गया लेकिन महिला वहां से फरार हो गयी।
कोरोना पॉजिटिव महिला के भागने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। इसकी जानकारी मिलते ही सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। कुछ जवान सड़कों पर तो कुछ आइसोलेशन सेंटर की खाक छानते रहे लेकिन वो किसी के हाथ नहीं आई। इस मामले में हिलसा डीएसपी कृष्ण कुमार ने कहा कि महिला बंदी सुशीला देवी को मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद कोविड टेस्ट कराने पर वह पॉजिटिव मिली। फिर महिला को बीड़ी श्रमिक अस्पताल के आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कराया गया था। डीएसपी ने कहा कि दोषी सुरक्षा कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।