ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

नक्सलियों के खिलाफ STF का एक्शन, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

BANKA : बांका जिले में पुलिस और एसटीएफ ने नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य नक्सली सामान बरामद किया है. जानकारी के अनुसार, पुलिस

नक्सलियों के खिलाफ STF का एक्शन, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
First Bihar
2 मिनट

BANKA : बांका जिले में पुलिस और एसटीएफ ने नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य नक्सली सामान बरामद किया है. जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कई दिनों से कुछ नक्सली बेलहर के बग्धसवा जंगल में छिपकर बैठे हुए हैं. इसके बाद पुलिस और एसटीएफ के जवानों ने जब जंगल में छापेमारी की तो भारी मात्रा में विस्फोटक सामान बरामद किया गया. 


जानकारी हो कि पुलिस को छापेमारी अभियान में बगधसवा गांव समीप अमकोलिया बीरमा जंगल से जवानों ने भारी मात्रा में विस्फोटक समेट कई सामान बरामद किया है. इस दौरान एसटीएफ के जवानों ने जमीन में गड़े नक्सलियों के जिलेटिन 24 पीस, नक्सली वर्दी, लेटरपैड, नक्सली बायनर, रसीद, रायफल कैरीबैग, भैसलिन आदि बरामद किया है. समाचार लिखे जाने तक छापामारी अभियान जारी है.


बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने बारूद और अन्य विस्फोटक सामान जमीन के नीचे छिपाकर रखा था. वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे. लेकिन समय रहते पुलिस ने उनकी मंशा पर पानी फेर दिया. हालांकि अबतक पुलिस ने किसी को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल नहीं की है.