ब्रेकिंग
डबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन डबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन

नक्सली हमले में 2 सुरक्षाकर्मी शहीद, एक CRPF जवान जख्मी

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. नक्सली हमने में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के 2 सुरक्षाकर्मियों के शहीद होने की सूचना मिल रही

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. नक्सली हमने में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के 2 सुरक्षाकर्मियों के शहीद होने की सूचना मिल रही है, जबकि एक सीआरपीएफ जवान गंभीर रूप से जख्म बताया जा रहा है. छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जंगलों में नक्सलियों ने घात लगाकर जवानों के ऊपर हमला किया है. 


छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में मर्दूम पुलिस स्टेशन के इलाके के पास सड़क निर्माण कार्य के लिए सुरक्षा प्रदान करने के लिए टीम गश्त कर रही थी. इस दौरान नक्सलियों ने उनके ऊपर हमला किया. जिसमें दो जवान शहीद हो गए. एक अलग घटना में नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोट में सीआरपीएफ जवान के घायल होने की बात कही जा रही है. 


पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुंदरराज पी ने बताया कि जब टीम बोदली और मलेही गांवों के बीच पेट्रोलिंग कर रही थी. उसी वक्त यह हमला किया गया है. जिसमें दो जवान मारे गए हैं. टीम जांच में जुटी हुई है. उन्होंने कहा कि मरदूम क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किए गए एक आईईडी विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान को मामूली चोटें आई हैं. जवान का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.