ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

नदी में नहाने गये 5 साल के मासूम के साथ 12 साल के किशोर ने किया अप्राकृतिक यौनाचार, आरोपी गिरफ्तार

JAMUI: जमुई के झाझा में के 12 साल के किशोर की हैवानियत देखने को मिली है। बताया जाता है कि 6 साल का बच्चा नदी में नहाने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान 12 साल के किशोर ने उसके साथ

नदी में नहाने गये 5 साल के मासूम के साथ 12 साल के किशोर ने किया अप्राकृतिक यौनाचार, आरोपी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई के झाझा में के 12 साल के किशोर की हैवानियत देखने को मिली है। बताया जाता है कि 6 साल का बच्चा नदी में नहाने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान 12 साल के किशोर ने उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। घटना झाझा थानाक्षेत्र के शक्तिघाट के पास की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। वही पीड़ित बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। 


पीड़ित बच्चे की मां ने बताया है कि उसके बेटे की हालत ठीक नहीं है। जिसे लेकर वे लोग काफी भयभीत हैं। इस घटना से इलाके के लोग काफी गुस्से में हैं और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की है। बताया जाता है कि 6 साल का बच्चा नदी में नहाने के लिए शक्ति घाट गया था। जहां शक्ति घाट का ही रहने वाला 12 वर्षीय हमीम अंसारी ने उसके साथ गंदा काम किया। बच्चे को खोजते हुए उसके चाचा घाट पर पहुंचे तो देखा कि उनका भतीजा काफी रो रहा है। 


उसने बताया कि हमीम अंसारी ने उसके साथ गंदी हरकत किया है। इतना सुनते ही चाचा ने यह बात वहां मौजूद लोगों को बतायी जिसके बाद लोगों ने आरोपी किशोर को पकड़ा फिर डायल 112 को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया और मासूम बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जहां बच्चे का इलाज किया गया।


 पीड़ित बच्चे की मां ने बताया कि उसके बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना के बाद वह काफी डरा हुआ है। किसी से बातचीत तक नहीं कर रहा है। इधर चिकित्सकों ने बच्चे को मेडिकल जांच के लिए जमुई रेफर कर दिया। इस घटना से इलाके के लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। इलाके के लोग आरोपी किशोर पर कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे हैं।

टैग्स