Hindi News / news / नदी में डूबने से 2 युवकों की मौत, फोटो शूट के दौरान हुआ...

नदी में डूबने से 2 युवकों की मौत, फोटो शूट के दौरान हुआ हादसा

1st Bihar Published by: Updated Apr 14, 2021, 2:56:50 PM

नदी में डूबने से 2 युवकों की मौत, फोटो शूट के दौरान हुआ हादसा

- फ़ोटो

SARAN : बिहार के सारण जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सरयू नदी में नहाने गए दो युवकों की मौत हो गई. रिविलगंज के विजयराय टोला स्थित करियावा मंदिर के सामने नदी में स्नान करने गए दोनों युवक फोटो शूट कर रहे थे. इस दौरान उन दोनों युवकों की डूबने से मौत हो गई. दोनों युवकों का शव बरामद कर लिया गया है. 


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों युवक सरयू नदी घाट पर स्नान करने गये थे. स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई. आसपास स्नान कर रहे लोगों ने शोर किया तो लोग दौड़कर पहुंचे और परिजनों को इसकी जानकारी दी. सूचना के बाद काफी संख्या में लोग नदी पर पहुंच गए. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 


मृतकों की पहचान ओम कुमार सिंह और सुरेश सिंह के रूप में की गई है. सुरेश अपने मामा के घर विजय राय के टोला गांव में ही रहता था. स्थानीय गोताखोरों ने सरयू नदी से दोनों युवकों के शवों को बाहर निकाला. इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. लोगों ने दोनों शवों को एनएच 19 पर रखकर सड़क जाम कर दिया है.