ब्रेकिंग
ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंप

मुजफ्फरपुर से बाइक लूटकर भाग रहे अपराधी दरभंगा में पकड़ाए, ग्रामीणों ने जमकर पीटा

DARBHANGA: बेलगाम अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है। पुलिस की सख्ती के बावजूद भी अपराधियों पर लगाम नहीं लग पा रहा है। वहीं किराना दुकानदार से हथियार का भय दिखाकर स्कूटी बाईक और मोबाईल फोन लूट कर

मुजफ्फरपुर से बाइक लूटकर भाग रहे अपराधी दरभंगा में पकड़ाए, ग्रामीणों ने जमकर पीटा
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA: बेलगाम अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है। पुलिस की सख्ती के बावजूद भी अपराधियों पर लगाम नहीं लग पा रहा है। वहीं किराना दुकानदार से हथियार का भय दिखाकर स्कूटी बाईक और मोबाईल फोन लूट कर भाग रहे अपराधी को दरभंगा में पकड़ लिया गया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। 



लूट की इस वारदात के बाद आसपास के सभी इलाकों में हड़कंप मच गया। इसके बाद पीड़ित ने घटना की सूचना अपने परिजनों को दी। परिजनों ने तुरंत आसपास के सभी इलाकों में खोजबीन करना शुरू कर दी। वहीं तत्परता दिखाते हुए ग्रामीणों ने स्कूटी बाईक लूटकर भाग रहे अपराधियों को दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा से धर दबोचा। उसके बाद पकड़े गए अपराधी की जमकर पीटाई कर दी। लूटरे के पास से एक देशी कट्टा और कारतूस बरामद किया गया हैं।



घटना देर रात कटरा थाना क्षेत्र के बुधकारा ईट भट्टा के समीप की बताई जा रही है। बताया जाता है कि लूटेरा चार कि संख्या में पल्सर से आए थे। पीड़ित दुकानदार बुधकारा के रहने वाले राजू सिंह ने बताया कि रोज की तरह सिंहवाड़ा से दुकान बंद कर अपने घर बुधकारा लौट रहे थे। इस बीच पहले से घात लगाए अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित दुकानदार ने इस मामले की जानकारी कटरा पुलिस को दी। लगभग एक घंटे के बाद कटरा थाने की घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं। सिंघवारा थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि घटना मुजफ्फरपुर जिले के कटरा इलाकों में घटी है। अपराधियों को सिंहवाड़ा बस स्टैंड के समीप स्वजनो के परिजनों ने पकड़ा हैं। ये काबिले तारीफ है। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता