1st Bihar Published by: SONU SHARAMA Updated Feb 09, 2020, 3:07:05 PM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR: एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि लग्जरी कार से दो शख्स आते हैं सड़क किनारे रखे दूध के दो कैरेट गाड़ी में रखकर फरार हो जाते हैं. यह घटना सदर थाना क्षेत्र के पताही चौक स्थित एक किराना दुकान की है.
सीसीटीवी में कैद
बताया जा रहा है कि सड़क किनारे स्थिति दुकान को लेकर दूध वाली गाड़ी से दूध को उतारकर रखा गया था. इस दौरान रास्ते से कार से गुजर रहे दो लोग दूध देखकर गाड़ी खड़ी कर दी. गाड़ी से उतरते ही दोनों शख्स ने एक-एक कैरेट दूध को कार में रखा और तेजी से फरार हो गए. कुछ देर में दुकानदार दौड़ता हुआ आया, लेकिन तबतक दोनों फरार हो चुके थे.
वीडियो देख हैरान लोग
वीडियो देख लोग हैरान है और कह रहे है कि क्या 10-12 लाख रुपए की लग्जरी कार से चलने वाले 50 रुपए का दूध भी नहीं खरीद सकते हैं. दूध को लेकर उनको चोरी करनी पड़ी. फिलहाल हाईटेक चोरों का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.