ब्रेकिंग
भरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरी

मुजफ्फरपुर में बिज़नेसमैन का मर्डर, अपराधियों ने घर के बाहर मारी गोली

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में बेलगाम अपराधियों का तांडव जारी है. अपराधियों ने सरेआम बिज़नेसमैन विनोद कुमार चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब

मुजफ्फरपुर में बिज़नेसमैन का मर्डर, अपराधियों ने घर के बाहर मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में बेलगाम अपराधियों का तांडव जारी है. अपराधियों ने सरेआम बिज़नेसमैन विनोद कुमार चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब व्यवसाई विनोद ब्रह्मपुरा इलाके के इम्लीचट्टी स्थित अपनी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. इसी क्रम में पहले से घात लगाये अपराधियों ने विनोद के घर के बाहर ही गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से भाग निकले.


इधर गोली की आवाज सुनते ही परिजन बाहर निकले और आनन फानन में इलाज के लिए बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के दाहिने तरफ सीना में एक गोली लगी हुई थी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची अहियापुर थाना की पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया.


जानकारी के अनुसार, मृतक विनोद चौधरी सिवाईपट्टी के सुरजनपकड़ी गांव के रहने वाले थे और जीरोमाइल चौक में अपने पूरे परिवार के साथ रहते थे. घटना को लेकर मृतक के परिजनों में आक्रोश है. गोलीबारी की सूचना मिलते ही नगर डीएसपी रामनरेश पासवान, अहियापुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार दल बल के साथ पहुंचे. एसआईटी की टीम भी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है.


मामले में नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आस पास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. परिजनों के बयान के आधार पर आगे की करवाई की जाएगी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता