1st Bihar Published by: SONU SHARMA Updated Feb 15, 2021, 3:20:46 PM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR : इस वक़्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है जहां सदर अस्पताल के यूनिसेफ ऑफिस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की टीम को मामले की सूचना दी गई जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गईं.
जानकारी हो कि आग इतनी भयानक थी कि इलाके में हड़कंप मच गया. अस्पताल के कर्मचारियों, मरीजों और उनके परिजनों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका जिसके बाद फायर स्टेशन में मामले की जानकारी दी गई. घंटों बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका.
अस्पताल में काम रहे कर्मचारियों के मुताबिक यूनिसेफ ऑफिस में रखा कई सामान जलकर बुरी तरह राख हो चुका है. फिलहाल आग कैसे लगी इस बात का पता लगाया जा रहा है.