Hindi News / news / मुजफ्फरपुर के एक और बॉलीवुड एक्टर की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की...

मुजफ्फरपुर के एक और बॉलीवुड एक्टर की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

1st Bihar Published by: Updated Sep 29, 2020, 10:49:48 AM

मुजफ्फरपुर के एक और बॉलीवुड एक्टर की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR : इस वक़्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है जहां बॉलीवुड के एक और एक्टर की संदेहास्पद स्थिति में मुंबई में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि एक्टर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर रहने वाले हैं. मृतक का नाम अक्षत उत्कर्ष है जी मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री में कार्यरत थे. वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. 

मृतक के मामा ने बताया कि उनकी अक्षत से रात के 9 बजे ही बात हुई थी लेकिन इसके बाद देर रात उसकी मौत की खबर से परिजनों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. वहीं उन्होंने मुंबई पुलिस पर भी सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है. थोड़ी देर पहले ही मृतक का शव मुंबई से पटना पहुंचा है. 


अक्षत के परिजनों का आरोप है कि मुंबई पुलिस इस मामले में किसी तरह का सहयोग नहीं कर रही है. साथ ही किसी भी तरह की प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है. फिलहाल इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.