Hindi News / news / अंतिम संस्कार होने के बावजूद भी अपने ही श्राद्धकर्म में जिंदा लौटा शख्स,...

अंतिम संस्कार होने के बावजूद भी अपने ही श्राद्धकर्म में जिंदा लौटा शख्स, लोगों में मची हड़कंप

1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 12, 2019, 3:01:21 PM

अंतिम संस्कार होने के बावजूद भी अपने ही श्राद्धकर्म में जिंदा लौटा शख्स, लोगों में मची हड़कंप

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR : जिस व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी हो. उसका अंतिम संस्कार हो चुका हो और वह अचानक आपके सामने आ जाए. यह देखकर आपके होश उड़ जायेंगे. लेकिन एक ऐसी ही घटना सामने आई है. जिसने लोगों का होश उड़ा कर रख दिया है. घटना मुजफ्फरपुर जिले की है. जहां अंतिम संस्कार होने के बावजूद भी एक शख्स अपने ही श्राद्धकर्म में जिंदा लौट आया. जिसे देखकर लोगों में हड़कंप मच गया. घटना मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना इलाके की है. जहां को बुधनगरा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक शख्स अपने ही श्राद्धकर्म में जिंदा लौट कर चला आया. उसे देखने के लिए गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों के होश उड़ गए कि आखिर अंतिम संस्कार होने के बावजूद भी शख्स जिंदा कैसे लौट आया. मिली जानकारी के मुताबिक बीते 25 अगस्त को मुजफ्फरपुर के मुशहरी थाना इलाके के बुधनगरा गांव का रहने वाला संजीव कुमार (49) लापता हो गया था. उसके पिता रिटायर्ड सैनिक रामसेवक ठाकुर ने 6 सितंबर को थाने में मामला दर्ज कराया. उन्होंने बताया था कि संजीव मंदबुद्धि है और पिछले कई दिनों से लापता है. इस घटना के बाद जिले के सिकंदरपुर आउट पोस्ट इलाके के अखाड़ा घाट पुल के पास गंडक नदी के किनारे से एक अधेड़ का अज्ञात शव मिला. जिसे पुलिस की ओर से कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया गया था. जब संजीव के परिजनों को इस घटना की सूचना मिली कि किसी अधेड़ व्यक्ति की लाश मिली है और उसकी पहचान नहीं हुई है. उसको पोस्टमार्टम के लिए SKMCH में भेजा गया है. खबर मिलते ही लापता संजीव के पिता अपने रिश्तेदारों के साथ SKMCH पहुंचे और उस अज्ञात शव को अपने बेटे का शव बताकर ले लिया. उसके बाद पूरे रीतिरिवाज के साथ शव का दाह संस्कार कर दिया. संजीव के पिता रामसेवक ठाकुर ने बताया कि बहुत खोजबीन के बाद पता चला कि नदी किनारे एक शव मिला है. हमने जब अस्पताल जाकर देखा तो अज्ञात शव को देखने के बाद वह हमारे बेटे जैसा ही लगा. हमने कागजी कार्रवाई करने के बाद शव ले लिया और दाह संस्कार कर दिया. संजीव के पिता रामसेवक ठाकुर ने आगे बताया कि मंगलवार को श्राद्धकर्म चल रहा था. इस दौरान हमारा बेटा ही सामने लौटकर आ गया. मुशहरी सब इंस्पेक्टर अब्दुल्ला खान ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही थी. इस बीच गायब मंदबुद्धि व्यक्ति अपने घर पर आ गया. अब कोर्ट में आगे की जानकारी दर्ज कराई जाएगी.