Hindi News / news / डूबने से दो बच्चों की मौत : बौरना घाट पर पैर फिसलने से...

डूबने से दो बच्चों की मौत : बौरना घाट पर पैर फिसलने से हुआ हादसा

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 03, 2024, 4:00:15 PM

डूबने से दो बच्चों की मौत : बौरना घाट पर पैर फिसलने से हुआ हादसा

- फ़ोटो

KHAGARIA : खबर बिहार के खगड़िया से आ रही है। यहां डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। यह घटना बौरना घाट पर पानी पीने के दौरान हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, खगड़िया जिले के गोगरी थाना इलाके के बौरना घाट पर डूबने दो बच्चों की मौत हो गई। जिसके बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है।  ग्रामीणों के सहयोग से दोनों शवों को नदी से निकाल लिया गया है और घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया है। 


वहीं, इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनो बच्चे नदी में पानी पीने गये थे। इसी दौरान एक बच्चे का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। घटना की खबर फैलते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। इस दौरान काफी देर तक बोरना घाट पर अफरा-तफरी मची रही। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।