ब्रेकिंग
नेपाल की बाढ़ का बिहार में असर: गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा, कई जिलों में हाई अलर्ट; तटबंधों की बढ़ी निगरानीघर से सैकड़ों किलोमीटर दूर थे शिक्षक, फिर भी कटिहार में बन रही थी हाजिरी... 21 शिक्षकों का डिजिटल खेल उजागरधान की भूसी के नीचे छिपा था करोड़ों का माल, 16 चक्का ट्रक की तलाशी लेते ही खुल गया बड़ा राज; बिहार में 1.28 करोड़ की विदेशी शराब जब्तबिहार में ममता हुई शर्मसार, अपनी मर्जी से शादी करने पर टीचर मां-बाप ने बेटी का गला दबाकर कर दी हत्यास्वर्ण व्यवसायी को बदमाशों ने सीने में मारी गोली, GMCH में इलाज को लेकर भड़का हंगामा; मौके पर मची अफरातफरीनेपाल की बाढ़ का बिहार में असर: गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा, कई जिलों में हाई अलर्ट; तटबंधों की बढ़ी निगरानीघर से सैकड़ों किलोमीटर दूर थे शिक्षक, फिर भी कटिहार में बन रही थी हाजिरी... 21 शिक्षकों का डिजिटल खेल उजागरधान की भूसी के नीचे छिपा था करोड़ों का माल, 16 चक्का ट्रक की तलाशी लेते ही खुल गया बड़ा राज; बिहार में 1.28 करोड़ की विदेशी शराब जब्तबिहार में ममता हुई शर्मसार, अपनी मर्जी से शादी करने पर टीचर मां-बाप ने बेटी का गला दबाकर कर दी हत्यास्वर्ण व्यवसायी को बदमाशों ने सीने में मारी गोली, GMCH में इलाज को लेकर भड़का हंगामा; मौके पर मची अफरातफरी

पटना में पुलिस हिरासत से आरोपी फरार, सामान बरामदगी के दौरान गर्दनीबाग पुलिस को चकमा देकर भागा

पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी जमील अख्तर उर्फ समीर सामान बरामदगी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© AI-generated image
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

PATNA: राजधानी पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में पुलिस की हिरासत से एक आरोपी के फरार होने का मामला सामने आया है। चोरी के एक मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।


जानकारी के अनुसार, चोरी के मामले में गिरफ्तार जमील अख्तर उर्फ समीर को पूछताछ के बाद सामान की बरामदगी के लिए पुलिस अपने साथ लेकर गई थी। इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर पुलिस को चकमा दिया और फरार हो गया।


घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों को भी लगाया गया है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

पटना से सूरज की रिपोर्ट