ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

शराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरल

जहानाबाद सदर अस्पताल के एक सरकारी डॉक्टर और कुछ कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और प्रशासन की जांच का इंतजार है।

बिहार न्यूज
क्या यही शराबबंदी है?
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD: बिहार में पिछले 10 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है। शराब पीने और बेचने की सख्त मनाही है। शराबबंदी वाले बिहार में जाम छलकाते डॉक्टर और कर्मचारियों का वीडियो सामने आया है।


जहानाबाद सदर अस्पताल के सरकारी डॉक्टर ए.के. नंदा एवं सदर अस्पताल के कुछ कर्मचारी का शराब के साथ जाम छलकाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और लोग शराबबंदी कानून पर सवाल उठा रहे हैं।


हालांकि, फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की सत्यता, तथा वीडियो किस स्थान का है, इसकी पुष्टि नहीं करता है। फिलहाल संबंधित प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी इस वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 


यदि वीडियो की पुष्टि होती है और इसमें सरकारी चिकित्सक के शराब सेवन की बात सही पाई जाती है, तो यह बिहार की शराबबंदी नीति और सरकारी कर्मियों की जवाबदेही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर सकता है। फिलहाल पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि और जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता