समस्तीपुर में लूट के दौरान फाइनेंस एजेंट को मारी गोली, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 16, 2019, 10:20:46 AM

समस्तीपुर में लूट के दौरान फाइनेंस एजेंट को मारी गोली, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

- फ़ोटो

SAMSTIPUR : जिले में बेखौफ अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम देने के दौरान फाइनेंस कर्मी और उसके सहयोगी को गोली मार दी है. जिसमें फाइनेंस कर्मी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात बेगूसराय में संचालित भारत फाइनेंस कंपनी में कार्यरत अभिमन्यु कुमार अपने सहयोगी रौशन और एक अन्य सहयोगी के साथ लोन वसूली कर दो बाइक से घर वापस लौट रहे थे. तभी बिथान थाना के ठठेरवा के पास दो बाइक पर सवार 5 की संख्या में रहे अपराधियों ने उनलोगों को घेर लिया और लूट पाट करने लगे. तभी विरोध करने पर अपराधियों ने अभिमन्यु और रौशन को गोली मार दी और एक लाख रुपये भी लूट लिए. जबकि उनके तीसरे साथी ने भागकर अपनी जान बचाई. पुलिस को देर रात किसी राहगीर ने फोन कर मामले की सूचना दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रुप से घायल रौशन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच में जुट गई है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है. समस्तीपुर से रमेश राय की रिपोर्ट