अभी-अभी : बक्सर में एक शख्स का मर्डर, अपराधियों ने मारी गोली

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 11, 2019, 9:38:01 PM

अभी-अभी : बक्सर में एक शख्स का मर्डर, अपराधियों ने मारी गोली

- फ़ोटो

BUXAR : बिहार में बढ़ते अपराध का अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. अपराध के बढ़ते अपराध से बिहार पुलिस भी सकते में है. इस वक़त की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है बक्सर जिले से जहां अपराधियों ने एक शख्स का मर्डर कर दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पूरी वारदात जिले के मुरार थाना इलाके की है. जहां वेदा गांव में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि अपराधियों की ओर से की गई फायरिंग से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया है. घर वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. मुरार थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.