ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

बेगूसराय में चाकू से गोदकर छात्र का मर्डर, जांच में जुटी पुलिस

BEGUSARAI : बेगूसराय में निर्मम तरीके से एक छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर शव को पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया गया. मामला बछवारा थाना क्षेत्र के अरबा गांव की है, जहां शव मिलने के ब

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में निर्मम तरीके से एक छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर शव को पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया गया. मामला बछवारा थाना क्षेत्र के अरबा गांव की है, जहां शव मिलने के बाद  इलाके में सनसनी फैल गई. 

मृतक की पहचान अरबा निवासी रंजीत कुमार सिंह के बेटे शिवम कुमार उर्फ राजा के रूप में की गई है. परिजनों ने बताया कि बीती शाम से ही शिवम गायब था.  काफी खोजबीन की गई लेकिन छात्र का कोई अता पता नहीं चला, जिसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत बछवारा थाना में की. 

मंगलवार को  कुछ लोगों ने  गड्ढे में तैरते हुए शव को  देखा. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. तेघड़ा डीएसपी का कहना है कि छात्र को चाकू से गोदकर निर्मम तरीके से अज्ञात अपराधियों के द्वारा हत्या कर शव को पानी से भरे गड्ढे में  फेंक दिया गया है.  फिलहाल शव को बछवारा थाने के पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता