ब्रेकिंग
RJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाश

नहीं मिला फ्री में खीरा तो अपराधियों ने सब्जी बेचने वाले का किया मर्डर, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रही है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय जिले से जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक सब्जी बेचने वाल

FirstBihar
Admin
2 मिनट
BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रही है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय जिले से जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक सब्जी बेचने वाले को गोली मारकर हत्या कर दी है. इस वारदात से पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पूरी वारदात जिले के मटिहानी थाना इलाके के खोरमपुर गांव की है. जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि फ्री में खीरा नहीं देने को लेकर विवाद हुआ था. जिसको लेकर अपराधियों ने गंगा महतो को गोली मार दी. घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद सब्जी बेचने वाला लहूलुहान होकर घटनास्थल पर गिर पड़ा. आनन फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उसकी मौत हो गई. इस वारदात से इलाके के लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी देखी जा रही है. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया है. नगरपालिका चौक को पूरी तरह जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. नाराज लोग अपराधी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. बेगूसराय से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता