ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Bihar News: जेल से बाहर आए मर्डर के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या, छेड़खानी करने पर लोगों ने की थी जमकर पिटाई

NAWADA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधी एक के बाद एक संगीन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा घटना नवादा से सामने आ

Bihar News: जेल से बाहर आए मर्डर के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या, छेड़खानी करने पर लोगों ने की थी जमकर पिटाई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधी एक के बाद एक संगीन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा घटना नवादा से सामने आई है, जहां बदमाशों ने एक शख्स की पीट-पीटकर जान ले ली। आपसी वर्चस्व को लेकर घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है।


दरअसल, घटना नारदीगंज थाना क्षेत्र के यदुपुर भदौर गांव की है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय गिरानी चौधरी के रूप में हुई है जो हत्या के आरोप में जेल में बंद था और हाल ही में जेल से बाहर निकला था। बदले की भवना से इस हत्याकांड को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने इस मामले में विजय चौधरी नामक एक आरोपी को अरेस्ट किया है, जिससे पूछताछ जारी है।


इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। तनाव को देखते हुए पुलिस की एक टीम गांव में कैंप कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि भूमि विवाद के मामले में एक व्यक्ति की हत्या के केस में मृतक गिरानी चौधरी जेल में बंद था और बेल मिलने के बाद जेल से बाहर आया था। बताया जा रहा है कि जेल से छूटकर बाहर आने के बाद मृतक ने एक लड़की के साथ छेड़खानी की थी।


जिसके बाद गांव के लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।